Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन पर प्रभावी ढंग से रोक लगाएं : कलेक्टर

2 min read

 

अनोखा तीर हरदा। सहकारी संस्थाओं में गबन घोटाले रोकने के लिए गठित समिति की बैठक कलेक्टर ऋषि गर्ग की अध्यक्षता में मंगलवार शाम को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री गर्ग ने निर्देश दिए कि सहकारी संस्थाओं में गबन घोटाले रोकने के लिए आवश्यक उपाय किए जाएं तथा इन मामलों में जांच के बाद दोषी पाए गए कर्मचारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाए। बैठक में खनिज विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री गर्ग ने निर्देश दिए कि खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि मानसून अवधि में 30 जून मध्य रात्रि से 1 अक्टूबर तक जिले की सभी रेत खदानों से रेत उत्खनन पूर्णत: प्रतिबंधित लगाया गया है। प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन खनिज व राजस्व विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री गर्ग ने आबकारी विभाग के कार्यो की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि शराब के अवैध विक्रय, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जाए। उन्होंने शराब के अवैध परिवहन में संलग्न वाहनों की जब्ती कर नीलामी की कार्यवाही करने के लिए भी कहा। उन्होने खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए की घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर उपयोग रोकने के लिए समय-समय पर औचक निरीक्षण किए जाएं तथा दोषी पाए गए प्रतिष्ठानों के विरुद्ध न्यायालयीन कार्यवाही की जाए।

94 Views

Leave a Reply