ट्रांसको ने ऊर्जीकृत किया सिवनी मालवा में 40 एम व्ही ए क्षमता का ट्रांसफार्मर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नर्मदापुरम् जिले की पारेषण क्षमता में हुई बढ़ोत्तरी

33 के व्ही के 06 फीडर से होती है सिवनी मालवा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति

एमपी ट्रांसको नर्मदापुरम् के कार्यपालन अभियंता लक्ष्मण आर्या ने बताया कि 132 के व्ही सबस्टेशन सिवनी मालवा से एम पी ट्रांसको वर्तमान में 33 के व्ही के 6 फीडरों के माध्यम से विद्युत आपूर्ति करती है। इनमें सिवनी मालवा, धर्मकुण्डी, पगधाल, शिवपुर, बावरी एवं सूरजपुर क्षेत्र शामिल हैं। इनकी संख्या बढ़कर भविष्य में 8 हो जायेगी। इस नये 40 एम व्ही ए ट्रांसफार्मर के स्थापित हो जाने से सिवनी मालवा सबस्टेशन की ट्रांसफारमेशन क्षमता बढ़कर 90 एम व्ही ए की हो गई है। नर्मदापुरम् जिले में ट्रांसमिशन कंपनी अपने 220 के व्ही के 3 सबस्टेशन और 132 के व्ही के 6 सबस्टेशन के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है। अब नर्मदापुरम् जिले की कुल ट्रांसफारमेशन क्षमता बढ़कर 1925 एम व्ही ए की हो गई है। इसमें 220 के व्ही साइड 1080 एम व्ही ए तथा 132 के व्ही साइड 845 एम व्ही ए की स्थापित क्षमता शामिल है।

Views Today: 2

Total Views: 110

Leave a Reply

error: Content is protected !!