महिलाओं ने माना सीएम का आभार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर हरदा। प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत जिले की हजारों महिलाओं को लाभ मिला है। गत 10 जून को उनके खाते में राशि आने से अनेक महिलाएं इसे जोड़कर कोई बड़ा काम शुरू करने की भी योजना बनाने लगी हैं। बहरहाल खाते में राशि आने से अनेक महिलाओं ने सीएम का आभार माना है। मंगलवार को शहर के वार्ड क्रमांक 24 में महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी श्रीमती रूक्मणी नागवंशी की उपस्थिति में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सेक्टर के अनेक वार्ड से आई महिलाओं ने सीएम को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस छोटी राशि से भी हम आगे बड़ा काम कर लेंगी। अंत में सभी ने आभार माना।।

106 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!