Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खरगोन

नवगृह कोरिडोर मंदिर के लिए 25.50 करोड़ की राशि स्वीकृत

2 min read
Text Size:

खरगोन – इंदौर संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा द्वारा  शाम को 30 जून को खरगोन में सीएम  शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा पर जानकारी ली गई। कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि नवगृह मंदिर कॉरिडोर के लिए 25 करोड़ 50 लाख तथा सिरवेल महादेव के लिए 50 लाख रुपये की राशि जिला खनिज प्रतिष्ठान से प्राप्त हुई है। नवग्रह मंदिर कॉरिडोर की डीपीआर में अब आवश्यक संसोधन के उपरांत टेंडर लगाने की स्थिति में है। साथ ही सिरवेल महादेव मंदिर के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। इसके अलावा कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि बिस्टान माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना पूरी हो गई है। लेकिन इसका लोकार्पण पृथक से किया जाएगा। जबकि बिंजलवाड़ा और बलकवाड़ा सिंचाई योजना में अभी कार्य जारी है।

 30 जून को आयोजित होने वाला कार्यक्रम महिला सम्मेलन तथा रोजगार दिवस के रूप में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से गत दिनों हुए विकास कार्याें का लोकार्पण तथा शिलान्यास भी किया जाएगा। वीसी में लाडली बहना सेना तथा लाडली बहना योजना में प्राप्त राशि तथा डीबीटी में आ रही समस्या के बारे में भी जानकारी ली। वीसी के माध्यम से हुई बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती ज्योति शर्मा, अपर कलेक्टर  जेएस बघेल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शिराली जैन, महिला एवं बाल विकास की श्रीमती रत्ना शर्मा, जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती प्रितिबाला सस्तिया और सीएमएचओ डॉ. डीएस चौहान व व्यापार व उद्योग विभाग के मैनेजर  धनन्जय शुक्ला मौजूद रहे।

191 Views
What do you think?

Leave a Reply