अंतर्राष्ट्रीय सर्वधर्म शांति सम्मेलन में पहुंचे अनेक दिग्गज, तथागत बौद्ध की अस्थि के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
 बैतूल- जिले के आमला ब्लाक मुख्यालय पर गगन मलिक फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित सर्वधर्म शांति सम्मेलन का जोरदार तरीके से डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के नवनिर्मित आवास पर आगाज हुआ। इस दौरान विदेशी मेहमान भी बड़ी संख्या में पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से किया गया।
 इसके उपरांत न्याय मंत्री ने अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। अतिथि स्वागत के उपरांत फिल्म अभिनेता एवं गगन मलिक फाउंडेशन के हाथों में तथागत बौद्ध की अस्थियां लेकर डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के नवनिर्मित मकान में पहुंचे। उनके साथ श्रीलंका के न्यायमंत्री विजयदासा राजपक्षे भी मौजूद थे। श्रीमती बांगरे के निवास पर अस्थि कलश स्थापित किए गए, इसके साथ ही सर्वधर्म प्रार्थना करने के उपरांत घर का फीता काटकर उद्घाटन किया। गाजे- बाजे के बाद उत्सवी माहौल में गृह प्रवेश का आयोजन किया गया।
138 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!