अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, बड़वाह। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा शासन स्तर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में अवैध शराब की तस्करी करने वाले एवं परिवहन करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के पालन में जिले के समस्त एसडीओपी व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तहत स्थानीय पुलिस टीम ने अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की। उल्लेखनीय है कि शनिवार की मध्य रात्रि मुखबिर से सूचना मिली कि इंदौर तरफ से स्कार्पियो वाहन क्रमांक जीआई 08 एई 0143 आ रहा है। जिसका चालक कार में अवैध शराब भरकर इंदौर से सांवरिया विहार कॉलोनी बड़वाह की तरफ लेकर आ रहा है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम का गठन कर सिरलाय फाटे पर नाकाबंदी की गई। जहां कुछ देर बाद मुखबिर के बताए अनुसार वाहन आता दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम द्वारा रोक गया। जिसमें एक चालक और एक अन्य व्यक्ति बैठा था। वाहन के पिछले हिस्स में भूरे रंग के कार्टून दिखे। जिसे देख गाङी की तलाशी लेने पर उसमें 24 पेटियां शराब की भरी दिखी। पेटियों को चैक किया तो उसमें पृथक-पृथक कंपनी की 8 पीएम व्हीस्की के 2 कार्टून, रायल स्टेज व्हीस्की के 3 कार्टून, मेकडावलस की व्हीस्की 1, आफिसर्स चाइस की 2 कार्टून, बीयर किंगफिशर का 1 कार्टून व अन्य कंपनी के कार्टून जब्त किए। शराब परिवहन करने का लाईसेंस व वाहन के कागजात नहीं होना पाए गए। वाहन में रखी शराब का मौके पर कोई वैध दस्तावेज भी नहीं होने पर कार चालक का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से घटनास्थल से 24 पेटियां जिसकी कीमत 1 लाख 37 हजार 100 रुपए व सफेद रंग की कार स्कार्पियो कीमत करीब 10 लाख रुपए सहित कुल 11 लाख 37 हजार 100 रुपए का मश्रुका जब्त कर थाना बड़वाह में अपराध क्रमांक 208/23 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

यह आरोपी किए गिरफ्तार

पुलिस ने इस अवैध शराब परिवहन की कार्यवाही के दौरान आरोपी सूरज पिता काल सिंह मंडलोई 34 वर्ष निवासी ग्राम धरगांव, थाना-मंडलेश्वर और जितेन्द्र उर्फ जीत्तू पिता काशीराम सिसौदिया 38 वर्ष निवासी सांवरिया बिहार कालोनी बड़वाह को गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि आरोपी जीत्तू सिसोदिया पर पूर्व में भी अवैध शराब के कई प्रकरण अलग-अलग थाने में दर्ज है।

इन्होंने की कार्यवाही  

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बड़वाह विनोद दिक्षित व निरीक्षक जगदीश गोयल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पूजा मोलकी, सहायक उपनिरीक्षक योगेश शिन्दे, आरक्षक योगेश, विनोद यादव, सैराज का सराहनीय योगदान रहा।

Views Today: 2

Total Views: 90

Leave a Reply

error: Content is protected !!