Skip to content
Saturday, 17 October 2026
खंडवा

दादाजी मंदिर के सेवादार की खून से सनी लाश मिली

1 min read
Text Size:

खंडवा। दादाजी धूनीवाले मंदिर में सेवादारी करने वाले एक युवक की खून से सनी लाश धर्मशाला के कमरे में मिली है। युवक नागपुर का रहने वाला है। गले पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं। रविवार दोपहर सूचना मिलने पर पदमनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल पर जांच कर रही है।
टीआई अशोक सिंह चौहान के मुताबिक, मृतक का नाम प्रतीक पिता पुरूषोत्तम है, जिसकी उम्र 22 से 25 के बीच बताई जा रही है। प्रतीक मूल रूप से नागपुर का रहने वाला है। करीब 3 साल से वह दादाजी धूनीवाले मंदिर में सेवादारी करता था। वह मंदिर के 6 नंबर गेट के पास स्थित नागपुर वालों की धर्मशाला में रहता था। अन्य सेवादार बताते हैं कि, वह अक्सर एकांत में रहता था। किसी से बात नहीं करता था। शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजन को सूचना दे दी है।

157 Views
What do you think?

Leave a Reply