Skip to content
Saturday, 17 October 2026
सीहोर

आयसर वाहन पलटा, दो दर्जन घायल, कोई हताहत नहीं

2 min read
Text Size:

सगाई समारोह में जा रहे थे कन्नौद सागुनिया के महिला पुरुष

भैंरुदा। सगाई समारोह में सम्मिलित होने एक ही परिवार व गांव के अन्य लोगों से भरा आयसर वाहन अचानक ही अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में दो दर्जन के करीब लोग घायल हो गए है। एक महिला को अधिक चोट होने पर सीहोर रैफर किया गया। वहीं घटना में घायल अन्य सभी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने इस मामले में लापरवाह आयसर चालक के खिलाफ तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। घटना रविवार को सुबह 10-11 बजे के बीच लाडक़ुई – सिंहपुर के बीच की हैं। थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि कोरकू समाज के 2 दर्जन से भी अधिक महिला पुरुष एवं बच्चे आयसर वाहन में सवार होकर देवास जिले की कन्नोद तहसील के गांव सागुनिया से ढाबा सगाई समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे। इसी दौरान सुबह 10-11 बजे के लगभग लाडक़ुई – सिंहपुर के बीच आयसर पलट गई। घटना की सूचना मिलने पर सभी घायलों को प्रशासन ने तत्काल सिविल अस्पताल भैरुंदा में भर्ती कराया। जहां से एक गंभीर घायल महिला लीला बाई कोरकू को सीहोर रैफर कर दिया। वहीं अन्य सभी मामूली घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

घटना में यह हुए घायल
सुनीता पति सुमेर 40 वर्ष , संध्या पति बृजेश 59 वर्ष , अनवर सिंह पिता मंगल सिंह, भंवर सिंह पिता राम सिंह 50 वर्ष, जगदीश रामप्रसाद 60 वर्ष, रामविलास पिता मेहताव 35 वर्ष, अमर सिंह पिता बाबूलाल 70 वर्ष , रेवाराम पिता करण सिंह 60 वर्ष, दिनेश पिता श्रीराम 40 वर्ष , माया पति राजेश 26 वर्ष , कृष्णा बाई राधेशयाम 39 वर्ष, ललिता बाई पति रेवाराम 45 वर्ष, काजल पुत्री धनसिंह 6 वर्ष, सोकू बाई पति प्रेमसिंह 55 वर्ष, सोदरा बाई पति मदनलाल 40 वर्ष, दीपक पिता बंशीलाला 24 वर्ष, लीला बाई पति अनवर सिंह 55 वर्ष, भगवती बाई पति फूलसिंह 50 वर्ष, रुक्मिणी बाई पति हरिसिंह 65 वर्ष, संजू पुत्री गणेश 10 वर्ष,पप्पी बाई पत्नी पवन 24 वर्ष, रमेश पिता चैनसिंह 60 वर्ष,पार्वती बाई पति श्रीराम 70 वर्ष घायल हुए।

172 Views
What do you think?

Leave a Reply