शांति समिति की जिला बैठक में कलेक्टर ने कहा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा- आगामी दिनों में मनाए जाने वाले ईदुज्जुहा एवं गुरू पूर्णिमा पर्व को शांति व सद्भाव के साथ मनाने के उद्देश्य से  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक कलेक्टर अनूप कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने इस अवसर पर नागरिकों से अपील की कि इन धार्मिक पर्वों को आपसी सद्भाव एवं शांति पूर्वक मनाएं। बैठक में कलेक्टर  सिंह ने आश्वस्त किया कि इन पर्वों के दौरान प्रकाश व्यवस्था, मार्गो की मरम्मत, शौचालयों की व्यवस्था तथा शहर की स्वच्छता व पेयजल जैसे सभी कार्य बेहतर तरीके से सम्पन्न किए जायेंगे और प्रयास किया जाएगा कि इन पर्वों के दौरान नागरिकों को कोई परेशानी न हो।

कलेक्टर ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन पर्वों को ध्यान में रखते हुए पानी, सफाई, सड़कों के गड्डें भरने, आवारा पशुओं को रोड से हटाने, स्लॉटर हाउस की साफ सफाई एवं पार्किंग व्यवस्था दुरूस्त करें। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को निर्देशित करें कि किसी भी धर्म के बारे में आपत्तिजनक मैसेज न भेजें और न ही फारवर्ड करें। अगर किसी के पास कोई मैसेज आता है तो हमारे संज्ञान में लायें, जो भी कार्यवाही होगी, उसके विरूद्ध की जायेगी। उन्होंने बताया कि शहर में सभी जगह सीसीटीवी कैमरे के द्वारा मॉनिटरिंग की जायेगी है। आप लोग सभी अपने अपने त्यौहार शांति पूर्ण तरीके से मनाएं। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा, एसडीएम खण्डवा अरविंद चौहान, सीएसपी  पूनमचंद यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी व शांति समिति के सदस्यगण मौजूद थे।

Views Today: 2

Total Views: 88

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!