
आठनेर मुकेश सोनी
शहर में आज नगर पालिका कि सफाई शाखा अपने पूरे लाव लश्कर के साथ सड़कों पर उतरी शहर के मुख्य मार्ग का भ्रमण करते हुए सफाई शाखा ने लोगों से सफाई व्यवस्था में सहयोग बनाए रखने का निवेदन भी किया है एवं सफाई शाखा के प्रभारी गफ्फार का जी एवं आशीष गढेकर ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर में स्वच्छता संबंधित जागरूकता गतिविधियों का आयोजन लगातार किया जा रहा है इन्हीं गतिविधियों की श्रंखला में आज स्वच्छता फ्लैग मार्च रैली का आयोजन किया गया इस रैली में सफाई शाखा के वाहनों के साथ-साथ पदस्थ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए नगर पालिका सीएमओ श्री दिनेश तिवारी एवं पार्षद उमेश बारस्कर एवं पार्षद पति पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमारुति महाले श्री कैलाश आजाद श्री गोलू प्रवीण चढ़ोकार ने स्वच्छता फ्लैग मार्च रैली को रवाना किया रैली के माध्यम से लोगों को साफ सफाई रखने और नगरपालिका के स्वच्छता शाखा को सहयोग देने के लिए जागरूक किया गया इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश कुमार तिवारी ने कहा कि नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में नगर वासियों की अहम भूमिका होती है वे अगर मन में ठान ले तो नगर प्रति दिवस आपको स्वच्छ मिलेगा नगरवासी नगर परिषद को हमेशा सहयोग प्रदान करें नगर परिषद नगर वासियों से हमेशा तालमेल मिलाकर कार्य करें एवं नगर वासियों की स्वच्छता के प्रति हमेशा नगर परिषद के कर्मचारी उन्हें फीडबैक लेना चाहिए जिससे उनके बताए गए कार्यों को भी ध्यान पूर्वक सुनकर एवं उनके द्वारा बताए गए कार्य को भी स्वच्छता में शामिल कर उनके अनुसार भी कार्य करना चाहिए जिससे नगर सुंदर एवं साफ सफाई में स्वच्छता के आंकड़े को लक्ष्य की ओर ले जाने में नगरवासियों का भी भूमिका बने ऐसी व्यवस्था नगर परिषद की स्वच्छता शाखा ने करना चाहिए श्री तिवारी ने सभी स्वच्छता अभियान में सहयोग करने वाले कर्मचारियों प्रभारियों एवं सभी का नगर में सहयोग करने पर सभी को धन्यवाद प्रेषित किया है एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया
Views Today: 2
Total Views: 226

