Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

भगवान को पत्रिका देकर उत्सव के लिए किया आमंत्रित

1 min read

खंडवा – शहर के अतिप्राचीन  विट्ठल मंदिर में नाम सप्ताह उत्सव 27 जून से प्रारंभ होने जा रहा है। उसी उपलक्ष्य में नाम सप्ताह के आरंभ में शाम ध्वज पूजन किया गया। पूजन के बाद मंदिर व्यवस्थापक आष्टेकर परिवार के साथ मंदिर में उपस्थित भक्तों ने मिलकर भगवान को पत्रिका देकर उत्सव के लिए आमंत्रित किया। भगवान को पत्रिका पढ़ कर सुनाई गई एवं भगवान को इस वर्ष भी उत्सव सफल बनाने की कामना की।

उत्सव के पूर्व आमंत्रण देना यह परंपरा 141 वर्षो से से चल रही है। उसी के बाद भजन मंडलियों को दी जाती है।ध्वज पूजन में मंदिर के राम आष्टेकर, श्याम आष्टेकर, हर्षल आष्टेकर, अनुराग आष्टेकर के साथ  नागड़ा,  पांडुरंग, कमल माहेश्वरी, राकेश दशोरे, विपुल कुलकर्णी,  सोनी,  मालवीया आदि भक्त उपस्थित थे।

92 Views

Leave a Reply