नवनिर्वाचित सरपंच ने पद की शपथ के साथ ही भूमि पूजन कर कार्य आरंभ किया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 आठनेर मुकेश सोनी

आठनेर-आठनेर ब्लाक की ग्राम पंचायत मांडवी में पंचायत भवन में जन सामान्य व गणमान्य अतिथियों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सादे समारोह कार्यक्रम में पंचायत सचिव रामराव गणेशे के द्वारा नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती रामप्यारी रामदयाल हारोड़े को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ लेते ही जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जनता से किए गए वादों के मुताबिक नवनियुक्त सरपंच द्वारा तालाब रोड मुरमीकरण हेतु भूमि पूजन किया गया एवं

शासकीय अस्पताल की बाउंड्री वाल निर्माण के लिए ग्राम कोटवार व पटवारी के माध्यम से सीमांकन कराया गया। इसके पश्चात शासकीय भूमि पर व्याप्त अतिक्रमणकारियों को सात दिवस के भीतर अपने-अपने अतिक्रमण हटा लेने की हिदायत दी गई । गौरतलब है कि ग्राम मांडवी में शासकीय अस्पताल के आसपास व्याप्त अतिक्रमण हटाने की मांग ग्रामीण जनों द्वारा लगातार की जा रही थी । अपने प्रचार के दौरान नवनिर्वाचित सरपंच द्वारा अतिक्रमण हटवाने का आश्वासन दिया गया था। उपसरपंच दिनेश झाड़े सभी पंचों.जनपद सदस्य गुलाब सोलंकी एवं ग्राम के गणमान्य मधुसूदन अमरुते ,नंदकिशोर बारपेटे सेवाराम नरवरे, नथनलाल हारोड़े,अभिनंदन अनघोरे देवेन्द्र अमरुते, एकनाथ सातपुते, राजेश घोरसे, गजेंद्र खलतकर पंकज राठौर, उमेश सातपुते की उपस्थिति में ग्राम विकास को लेकर चर्चा करते हुए सभी के सहयोग से ग्राम विकास के कार्य करने पर सहमति बनी।

Views Today: 2

Total Views: 118

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!