सरपंच की अनोखी पहल : चुनाव में किया वादा निभाया, बुजुर्गो को कराई तीर्थ यात्रा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा – प्रत्येक बुजुर्गों की मन कामना होती है कि तीर्थ दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सके, लेकिन आर्थिक कारणों के कारण उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो पाती थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शुरू की और लाखों की संख्या में बुजुर्गों को ट्रेन और हवाई जहाज के माध्यम से तीर्थ वंदना करा रहे हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री की तर्ज पर खंडवा विधानसभा क्षेत्र की कालमुखी पंचायत की सरपंच मनीषा गोविंद वर्मा ने चुनावी वादे के अनुसार कालमुखी ग्राम के बुजुर्गों को दर्शन कराने का निर्णय लिया। सरपंच द्वारा  सुबह शिव मंदिर परिसर से हरी झंडी दिखाकर 11 तीर्थ यात्रियों को निजी वाहन से उज्जैन महाकाल एवं इंदौर के प्रसिद्ध मंदिरों के साथ ओमकारेश्वर तीर्थ दर्शन के लिए रवाना किया गया।

वे स्वयं भी इस यात्रा में शामिल हुई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुष एवं महिला यात्रियों को यात्रा से पूर्व कावेरी तट पर स्थित कावेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ की पूजा अर्चना कराई गई। इसके बाद इन यात्रियों  एवं वाहन चालक का सरपंच मनीषा वर्मा समाजसेवी पंकज गुप्ता ,सुभाष गुप्ता, इंदर वसारे ,गंगाराम डोड भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद वर्मा आदि ने ढोल धमाकों के साथ हर हर महादेव के उद्घोष के साथ पुष्प वर्षा करते हुए पुष्प माला पहनाकर स्वागत व अभिनंदन कर तीर्थ यात्रा के लिएंडर रवाना किया। पंचायतकर्मियों ने यात्रियों का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कर यात्रा की शुभकामनाएं दी। कालमुखी से निकलकर यात्री इंदौर स्थित खजराना मंदिर एवं वहां से उज्जैन महाकाल के दर्शन कर वापस ओंकारेश्वर ममलेश्वर के दर्शन कर  कालमुखी पहुंचेंगे।

Views Today: 2

Total Views: 130

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!