लगातार 12 घंटे तक कलाकारों द्वारा दी जाएगी गायन की प्रस्तुतियां

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- शहर के इतिहास में पहली बार लगातार गायन का भव्य एवं अनोखा आयोजन होने जा रहा है। संस्था मानस की अनुषंगी संस्था सिंगिंग फॉर चैरिटी के तत्वावधान में विश्व संगीत दिवस पर होने वाले गायन आयोजन में कलाकारों द्वारा लगातार 12 घंटे तक फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। संस्था अध्यक्ष राजेश पटेल ने बताया कि विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून को जवाहर चौक स्थित विक्रम सभा भवन में प्रात: 11 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा। जो रात्रि 11 बजे तक लगातार चलेगा। आयोजन में देवास, उज्जैन, इंदौर, बड़वानी, शाजापुर के लगभग 80 कलाकारों द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुतियां देर रात्रि तक दी जाएगी।

संस्था के देवेन्द्र पंडित, हेमंत शर्मा, डॉ. जुगल किशोर राठौर, चेतन उपाध्याय, रेणुका राठौर, रमेश चौधरी, मनीष उपाध्याय, अभय मुले, सुनील पॉल, निकिता मारू आदि द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन की तैयारिया जोर-शोर से की जा रही है। सभी ने नगर के समस्त संगीत प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सफल बनाने की अपील की है।

Views Today: 2

Total Views: 74

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!