ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसो. मप्र एवं जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के बीच एक एमओयू हुआ साइन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास :- ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन मध्यप्रदेश का महासम्मेलन 18 जून होटल रॉयल पैलेस में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गायत्री राजे पवार विधायक देवास, ऑल इंडिया ज्वेलर्स गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोरा, जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के सीनियर मैनेजर मिथिलेश पांडे, हॉल मार्क एसोसिएशन कोषाध्यक्ष एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट चेतन भंडारी शामिल हुए। संचालन देवास सचिव ऋषि सोनी एवं धार जिला सचिव सुनील शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन मध्यप्रदेश एवं जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के बीच एक एमओयू साइन हुआ। जिसमें दोनों संस्थाएं मिलकर मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले में व्यापारियों के आईडेंटिटी कार्ड एवं कारीगरों के हेल्थ कार्ड बनाने के ऊपर कार्य करेगी।

पंकज अरोड़ा ने हाल मार्क में संस्था के साथ मिलकर जो आमूलचूल परिवर्तन कराए हैं, जिसमें विशेष रूप से भारतीय मानक ब्यूरो के बीआईएस केयर एप में ज्वेलर्स का नाम जो हटाया गया था, उस संबंध में प्रकाश डाला कि ऑल इंडिया ज्वेलर्स गोल्डस्मिथ फेडरेशन एवं ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से इस कार्य को करते हुए ज्वेलर्स के हित में छोटे व्यापारियों के रूप में कार्य किया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश से धार, शाजापुर, हरदा, बुरहानपुर, देवास, खरगोन, बागली, उज्जैन, खातेगांव, कन्नौद, सोनकच्छ, हाटपिपलिया, जावरा, वाराणसी, मंडला, बैतूल, आठनेर, सारणी, भैंसदेही, सनावद, बड़वाह, खरगोन सहित प्रदेश के कई जिलों से लगभग 600 व्यापारी शामिल हुए।

इस कार्यशाला और सेमिनार के अंतर्गत व्यापारियों के द्वारा उपस्थित विशेषज्ञों से अपनी-अपनी समस्या और जिज्ञासाओं के संबंध में प्रश्न किए गए और संगठन के विस्तार, उसकी समग्रता एवं मजबूती के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में देवास सराफा के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष संजय जैन ने भी अपने विचार रखे और संगठन के लिए देवास सराफा को कैसे संगठित किया जाए इस ऊपर उन्होंने कार्य करने हेतु सभी व्यापारियों को आश्वस्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक गायत्री राजे पवार से व्यापारियों मांग की मध्यप्रदेश में ज्वेलरी इंडस्ट्री जो कि पूरी तरह उपेक्षित है। उनसे मांग की गई कि सरकार द्वारा सभी विभागों को सभी व्यवस्थाओं का संज्ञान लिया जाता है, परंतु मध्यप्रदेश की ज्वैलरी इंडस्ट्री अभी तक उपेक्षित है। संस्था की ओर से मांग की गई की सरकार इस ज्वैलरी इंडस्ट्री को विकसित करने हेतु मध्य प्रदेश सरकार इस बात का संज्ञान ले। विधायक श्रीमंत पवार ने इस बात का आश्वासन दिया है कि आप मुझे विस्तार से इस संबंध में ज्ञापन प्रस्तुत करें। मैं सरकार के समक्ष आवश्यक प्रस्ताव को रखकर मध्य प्रदेश को एक मैन्युफैक्चरिंग राज्य के रूप में विकसित करने हेतु आपकी जो भी मांग होगी सरकार के समक्ष अवश्य रखकर पूरी इच्छाशक्ति के साथ आपकी मदद करूंगी।

Views Today: 4

Total Views: 154

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!