Skip to content
Monday, 2 November 2026
खरगोन

नगरीय निकाय जो ग्रेड-बी में है उन्हें नोटिस होंगे जारी

2 min read
Text Size:

खरगोन – कलेक्टर  शिवराज सिंह वर्मा ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में सीएम हेल्पलाइन पर लंबित नगरीय निकायों की शिकायतों से खासी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने ऐसे सभी नगरीय निकायों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं जो बी-ग्रेड में है। ज्ञात हो कि महेश्वर नगर परिषद सी ग्रेड में है और बिस्टान व करही सहित दो अन्य निकाय बी ग्रेड में है। इसके अलावा ऐसे विभाग जिनकी सीएम हेल्पलाइन पर शिकायते बिना अटेंड किये लेवल 2 पर गई है। उनको भी नोटिस जारी किए जाएंगे। टीएल बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती ज्योति शर्मा, अपर कलेक्टर  जेएस बघेल, कसरावद एसडीएम अग्रिम कुमार, खरगोन एसडीएम  ओएन सिंह, भीकनगांव एसडीएम  मिलिंद ढोके सभी डिप्टी कलेक्टर सभागृह में और ब्लॉक स्तरीय अमला जनपद से वीसी के माध्यम से जुड़ा।

जिला शिक्षा अधिकारी को कसरावद मामले में एफआईआर कराने के दिये निर्देश

कलेक्टर श्री वर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कसरावद मामले में अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। प्राथमिकी के सम्बंध में कोई जवाब भी नहीं दिया गया, जबकि पूर्व में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। ज्ञात हो कि कसरावद में प्रभारी लेखापाल राजेश कुमार गुप्ता द्वारा वेतन और एचआर आदि का 1 करोड़ 38 लाख रुपये का डबल आहरण किया गया था। शासकीय राशि के दुरुपयोग के मामले में निर्देश दिए गए थे।

75 Views
What do you think?

Leave a Reply