Skip to content
Sunday, 11 October 2026
सभी

21 जून को नहीं दिखेगी परछाई, दक्षिणायन होंगे सूर्य

1 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। इस साल देश में 21 जून को सबसे बड़ा दिन और सबसे छोटी रात होगी। इसी के साथ आगामी दिनों में दिन छोटे होते जाएंगे और रातें बड़ी होती जाएंगी। खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार इस दिन 13 घंटे 31 मिनट का दिन और 10 घंटे 29 मिनट की रात होगी। खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार 21 जून को सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध में कर्क रेखा पर लम्बवत होता है, इसलिए इस दिन दोपहर में एक क्षण ऐसा भी आएगा, जब व्यक्ति को स्वयं की परछाई भी दिखाई नहीं देगी। इस दिन रात्रि 8.26 बजे सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और दक्षिणायन होंगे। इससे वर्षा ऋतु का आरम्भ भी होगा।

यहां से गुजरती है कर्क रेखा

कर्क रेखा मध्यप्रदेश के भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, शहडोल शहरों से और राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल के राज्यों से गुजरती है।

सूर्य 6 माह रहेंगे दक्षिणायन

इस दिन से सूर्य भी कर्क राशि से धनु राशि तक 6 माह दक्षिणायन रहेंगे। इस समय शुभ कार्यों पर भी प्रतिबंध रहेगा।

397 Views
What do you think?

Leave a Reply