Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

पुलिस लाइन में समर कैंप का समापन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस लाइन हरदा में विगत 1 मई से 15 जून तक चले समर कैंप का समापन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक हरदा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा, मुख्यालय के सभी डीएसपी एवं एसडीओपी, मुख्यालय के सभी थाना प्रभारी, हरदा जिले के खेल विभाग के प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हरदा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा द्वारा बच्चों को बेहतर भविष्य हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही समर कैंप के दौरान आयोजित की गई विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं जैसे क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, मेहंदी, रंगोली, पेंटिंग इत्यादि में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुलिस अधीक्षक द्वारा शील्ड एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही समस्त प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान समर कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों ने मलखम्भ एवं कराते का प्रदर्शन भी किया। उपस्थित समस्त खिलाड़ियों व पुलिस परिवारजनों को अभिमन्यु अभियान के तहत जागरूक किया गया एवं शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर खेल विभाग एवं पुलिस विभाग के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों व अधिकारियों सहित लगभग 200 से अधिक लोग उपस्थित रहे।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply