जिला पंचायत की साधारण सभा में योजनाओं पर हुई समीक्षा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा- जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन तनवे की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में गत 26 अप्रैल, 2023 को आयोजित बैठक के कार्यवाही विवरण के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की। बैठक में म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की।

इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, कृषि उपज मण्डी एवं कृषि विभाग में संचालित योजनाओं की समीक्षा की एवं अन्य विषयों पर भी चर्चा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत के अध्यक्ष सहित संबंधित विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

142 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!