Skip to content
Sunday, 25 October 2026
भोपाल

मानसून पूर्व सड़कों के संधारण एवं उन्नयन कार्यों की मंत्री सिसोदिया ने की समीक्षा

2 min read
Text Size:

भोपाल – पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बुधवार को मंत्रालय में मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित, निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित सड़कों एवं पुलों के कार्यों की समीक्षा की। मंत्री  सिसोदिया ने सड़कों के निर्माण एवं संधारण की विभागीय कार्य-योजना एवं अब तक की प्रगति की समीक्षा कर मानसून पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव  मलय श्रीवास्तव, सीईओ एमपीआरआरडीए श्रीमती तन्वी सुंदरियाल सहित विभाग के आधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में संधारण, उन्नयनीकरण, नवीनीकरण कार्यों की माहवार कार्य-योजना पर वृहद् चर्चा की गयी। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित मार्गों के संधारण एवं रख-रखाव के लिए 5 मई से 30 जून तक अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में मध्यप्रदेश ग्रामीण संपर्कता परियोजना (MPRCP) के तहत ग्रेवल मार्गों के डामरीकरण एवं दोहरी संपर्कता के कार्यों की प्रगति की मंत्री  सिसोदिया ने समीक्षा की। यह बताया गया कि मंडी बोर्ड से निर्मित मार्गों में से प्राधिकरण को हस्तांतरित 334 मार्ग में से 85 मार्ग का रख-रखाव प्राधिकरण द्वारा पूर्व से किया जा रहा है। शेष 249 मार्ग में से 53 मार्ग का कार्य संधारण एवं 196 मार्गों के उन्नयन का कार्य प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है।

साथ ही नवीन स्वीकृत मार्गों एवं पुलों की निविदाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर मंत्री  सिसोदिया द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के विभिन्न चरणों में अब तक 88 हज़ार 595 किमी सड़कों का निर्माण किया जा चुका है।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply