Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल

80 देशों मे होगा जबलपुर में हो रहे राष्ट्रीय स्तर के योग दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

2 min read
Text Size:

इस वर्ष 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम 21 जून को जबलपुर के गैरिसन ग्राउण्ड पर होगा। योग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देश के अलावा दुनिया के 80 देशों में किया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को जबलपुर में कलेक्टर  सौरभ कुमार सुमन की अध्यक्षता में हुई बैठक में दी गई। इस वर्ष 9वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “वसुधैव कुटुम्बकम के लिये योग” रखी गई है।

जबलपुर में राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में सेना, पुलिस, होमगार्ड, रेल्वे और सुरक्षा संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। शहर के विभिन्न स्थानों पर होने वाले सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों का डॉक्यूमेंटेशन होगा और ड्रोन कैमरे से रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। जबलपुर शहर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में करीब एक लाख 25 हजार नागरिकों को शामिल करने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। गैरिसन ग्राउण्ड पर होने वाले कार्यक्रम में 15 हजार चिन्हित प्रतिभागी शामिल होंगे। नवाचार के तौर पर दिव्यांगजन, ट्रांसजेन्डर, कैंसर तथा थैलिसीमिया के रोगियों को भी सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। जबलपुर के नजदीक बरगी बांध पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा।

जबलपुर में योग दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए 15 जून से प्री-एक्टिविटी प्रारंभ कर दी गई है। जबलपुर शहर के 78 वार्ड में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में 2 हजार नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित जा रही है। शहर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल भेड़ाघाट के साथ 50 उद्यानों में भी सामूहिक योगाभ्यास का विशेष सत्र होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये स्वयंसेवी संगठनों की मदद ली जा रही है। जिले भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जन-सामान्य की सहभागिता बढ़ाने के लिये विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

79 Views
What do you think?

Leave a Reply