Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
होशंगाबाद / नर्मदापुरम

अभिमन्यु अभियान से जागरूक हो रही मातृ शक्ति

1 min read
नर्मदापुरम – महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संपूर्ण प्रदेश में चलाया जा रहा विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु” । पुलिस मुख्यालय पर विशेष अभियान ‘‘अभिमन्यु’’ का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक, डाॅ. गुरकरन सिंह के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अवधेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में तथा उप पुलिस अधीक्षक, (महिला सुरक्षा) नीलम बघेल के नेतृत्व में किया गया । पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य  महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है, समाज में लड़कों/पुरूषो को न सिर्फ महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करना है बल्कि इसके साथ-साथ उनको संवेदनशील बनाकर रूढिवादी मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है।
इसके लिए संपूर्ण प्रदेश में विशेष जागरूकता अभियान ’अभिमन्यु’ संचालित किया जा रहा है।   पुलिस द्वारा जागरूकता हेतु विभिन्न आयोजन किए जावेगें। वहीँ
 अभियान के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित जनसामान्य को जागरूकता हेतु महिला संबंधी अपराधों से संबंधित तथ्य जैसे नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद इत्यादि लिखा हुआ पंपलेट वितरित कर महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।
148 Views
148 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply