आज का भारत विरासत के साथ विकास करने वाला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- जनप्रिय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी सरकार ने 9 वर्ष के कार्यकाल में अनेकों योजनाएं बनाकर जनता को लाभ दिलाया है। कांग्रेस के राज में देश में भ्रष्टाचार व्याप्त था, आज मोदी जी के राज में भ्रष्टाचार खत्म हुआ है। 1971 में इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाने की बात की थी परंतु उन्होंने गरीबी तो नहीं हटायी परंतु गरीबों को ही हटा दिया। संवेदनशील प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने देश के गरीबों के लिए आवास योजना, नल जल योजना, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, आयुष्मान योजना लाकर उनको लाभ दिया है। यह बात स्थानीय सयाजी द्वार पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने कही। डॉ. सहस्त्रबुद्वे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को शहर से जुडऩे के लिए सडक़ों का निर्माण निरंतर किया जा रहा है। कृषि के क्षेत्र में भी मोदी सरकार प्रारंभ से प्रतिबद्ध है। आज का भारत विरासत के साथ विकास करने वाला है। आज भारत के विकास में गति भी है, शक्ति भी है, सुरक्षा भी है और संयम भी। यह नया भारत है, प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के सपनों का भारत है। यह मिशन इंडिया के तहत आगे बढ़ता हुआ भारत है।

इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वागत भाषण देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर पूरे जिले में उत्साह के साथ पार्टी संगठन का कार्य जारी है। महाजनसंपर्क अभियान के तहत जिले भर में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प को लेकर हम काम कर रहे हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कई देश विशेष रूप से कोरोना महामारी के बाद से एवं रूस यूक्रेन युद्ध के बाद से जिस प्रकार की आर्थिक समस्याओं से अभी भी जूझ रहे हैं, ऐसे माहौल में भी विश्व की कुछ सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में केवल भारतीय अर्थव्यवस्था ही वैश्विक पटल पर एक दैदीप्यमान सितारे के रूप में चमक रही है।
वहीं देवास विधायक गायत्रीराजे पवार ने कहा कि भारत को विश्व पटल पर जो सम्मान मिल रहा है, वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देन है। यूक्रेन की लड़ाई में देवास के भी कुछ बच्चे फंसे थे। उन लोगों से हमने कहानियां सुनी हैं, जो गर्व से हमारा सिर ऊंचा कर देती हैं। भारत का झंडा देखकर दोनों तरफ की गोलीबारी रुक जाती थी। यह सम्मान अगर किसी के कारण मिला है तो सिर्फ और सिर्फ नरेन्द्र मोदी के कारण है।

सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि सोशल मीडिया व मीडिया के माध्यम से हमने जरूर देखा होगा है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री जापान के हिरोशिमा के जी7 की मीटिंग में जाते हैं, तो किस प्रकार बड़े-बड़े देश के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकर उन्हें प्रणाम करते थे। पापुआ न्यूगिरी की सरजमीं पर भी वहां के प्रधानमंत्री भी हमारे प्रधानमंत्री की चरण वंदना करते हैं। इस अवसर पर अरुण भीमावत, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, निगम अध्यक्ष रवि जैन, नरेन्द्र सिंह राजपूत, भाजपा जिला महामंत्री पोपेन्द्रसिंह बग्गा, मनीष सोलंकी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश आर्य, रायसिंह सेंधव, नंदकिशोर पाटीदार, बहादुर मुकाती, राजेन्द्र वर्मा, दुर्गेश अग्रवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती राखी झालानी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जुगनू गोस्वामी, शरद पाचुनकर, परवेज शेख, मनोहर जाधव आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी व सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Views Today: 2

Total Views: 202

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!