Skip to content
Sunday, 1 November 2026
देवास

तीन दिवसीय योग शिविर का हुआ समापन, ग्राम सुनवानिया एवं चंदाना में हुआ आयोज

1 min read
Text Size:

देवास- अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत म.प्र. जन अभियान परिषद नवांकुर संस्था दशमेश सोशल एण्ड एजुकेशनल सोसाइटी और संस्था हार्टफुलनेस द्वारा गाँव-गाँव जाकर योग शिविर लगाये जा रहे है। संस्था अध्यक्ष संमीत सिंह खनुजा ने बताया कि संस्था सदस्य ग्राम पंचायत सुनवानिया के आयुर्वेदिक चिकित्सालय व ग्राम पंचायत चंदाना में पिछले तीन दिवसीय योग शिविर का  समापन हुआ।

शिविर में ग्राम वासियों ने ध्यान, योग, प्रार्थना, स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारी प्राप्तकर अपने जीवन को एक स्वस्थ रूप से जीने के बारे में जाना। साथ ही योग और ध्यान  करने का प्रण भी लिया। आने वाले समय में क्षिप्रा सेक्टर के के ग्रामो में शिविर लगाया जायेगा। इस अवसर पर डॉ. सुभाषचंद्र भार्गव, कांतिलाल चौधरी, पपीता जोशी, राजेश बराना, राज सामरे, राहुल चौहान, दीपक विश्वकर्मा का सहयोग रहा।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply