आठनेर मुकेश सोनी
स्वच्छता मिशन के अंतर्गत नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के प्रयास में नगर परिषद आठनेर में दो कचरा वाहन और पहुंचे जिसका सीएमओ दिनेश कुमार तिवारी द्वारा विधिवत अवलोकन किया गया एवं क्वालिटी कांटेक्टी एवं जिस हिसाब से कचरा वाहन को बनाने हेतु परिषद द्वारा निर्देश दिए गए थे वह हिसाब से गाड़ियां कंप्लीट बनकर आई है या नहीं उनका उन्होंने निरीक्षण किया एवं संतोष जाहिर करते हुए नगर परिषद एवं नगर को स्वच्छ बनाने एवं कचरा उठाने में इन गाड़ियों की जल्दी ही नगर वासियों को सौगात मिलेगी इस अवसर पर उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान 2023 के तहत नगर को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाने एवं पॉलीथिन मुक्त करने सिंगल यूज़ वाले जितने भी पॉलिथीन वाटर ले आदि जो भी सामग्री नगरवासी यूज कर कर कहीं भी फेंक देते हैं उनसे संपर्क कर बार-बार अनुरोध किया जा रहा है कि आप इन सारी चीजों का यूज़ करना बंद करें और जल्दी से जल्दी यह मटेरियल हमारी परिषद की गाड़ियों में पूर्ण रूप से डालने की जो व्यवस्था बॉक्स में की गई है वे उन्हीं बॉक्सोमें डालें श्री तिवारी ने बताया कि स्वच्छता अभियान के आदेशानुसार ही नगर में यह सारे कार्य किए जा रहे है सभी नगर वासी नगर को स्वच्छ बनाने में नगर परिषद को सहयोग प्रदान करें जिससे नगर स्वच्छ एवं सुंदर दिखे
Views Today: 2
Total Views: 114

