Skip to content
Sunday, 1 November 2026
देवास

11केवी लाइन डाले जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध, कार्य नही रुका तो जबरन रोकेंगे कार्य

2 min read
Text Size:

देवास- ग्राम मेढकीचक के ग्रामीणों ने बुधवार को 11केवी विद्युत लाइन डाले जाने का विरोध किया। पूर्व में भी विरोध किया था, लेकिन कार्य प्रगति पर है। ग्रामीण श्रवण सिंह ठाकुर ने बताया कि वार्ड क्रं. 11 मेंढकीचक में पहले से ही 11 केवी लाईन डली हुई है एवं उसके ऊपर एक ओर 11 केवी लाइन डाली जा रही है, जिसका हम विरोध करते है।  जहां पर यह लाइन डाली जा रही है वह रहवासी क्षेत्र है और लगभग सभी ग्रामीण जन इस रास्ते से होकर गुजरते है। लाईन के नीचे शासकीय माध्यमिक विद्यालय भी है। यहां बच्चे पढऩे आते है और आसपास के बच्चे खेलते रहते है। हमारा क्षेत्र घनी आबादी वाला है।

बारीश के दिनों में हर कभी आंधी, तूफान आता है, जिससे  लाईन के तार टूटने की संभावना बनी रहती है। जिससे बड़ा हादसा होने का अंदेशा लगा रहता है। लाइट फाल्ट होने से आगजनी भी हो सकती है, जिससे जनहानि के साथ रहवासी क्षेत्र का नुकसान भी हो सकता है। कलेक्टर कार्यालय में भी कार्य रूकवाने के लिए आवेदन कर चुके है, उसके बावजूद कार्य चल रहा है। बुधवार को ग्रामीण जनों ने लाइन डाले जाने का विरोध किया। ग्रामीणजनों ने चेतावनी दी कि यदि कार्य नही रुकता है तो जबरन कार्य रुकवाया जाकर आंदोलन व चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान चंदर प्रजापत, गजेन्द्र सिंह ठाकुर, शंकरलाल कुमावत, बबलू चौधरी, भारत सेठ, संतोष देवाड़े, सुगन बाई ठाकुर, छगन सिंह पटेल, मना बाई माली, किशोर भाटी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

262 Views
What do you think?

Leave a Reply