आठनेर मुकेश सोनी
आठनेर विकासखंडकेअंतर्गतक आने वाली ग्राम पंचायत दाभोना के ग्राम गोखलापुर में श्रीमती सुनिता अनिल कवडे सरपंच ग्राम पंचायत दाभोना के प्रयासों से जिला पंचायत सदस्य श्री रामचरण इडपाचे की अनुषंसा पर ग्राम गोखलापुर में बोर खनन किया जिसमें बहुत अधिक मात्रा में पानी लग गया इस अवसर पर अजय कुमार कवडे प्रदेश अध्यक्ष बिरसा क्रांति दल मध्यप्रदेश एवं। ग्रामीणों द्वारा श्री रामचरण इडपाचे जिला पंचायत सदस्य एवं श्रीमती सुनिता अनिल कवडे सरपंच का आभार व्यक्त किया है एवं श्री अजय कवडे,ने कहा कि कई दिनों से गोखला पुर में पेयजल की समस्या बनी हुई थी आज गंगा जी इस बोर खनन के माध्यम से हमारे गोखलापुर में प्रकट हुई है और अब गोखला पूर वासी इस बोर,से अपने घरों तक पानी ले जाकर पिएंगे यह एक चमत्कार से कम नहीं है श्री कवडे ने बताया कि राजनीति में नियत साफ रखो तो भगवान भी आप की सुनता है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण गोखलापुर में बोर खनन हुआ और इतना पानी लगा की गंगा जी स्वयं प्रकट हो गई मशीन बोर में से पानी स्वयं मशीन को फेंकने लगा जिससे ऐसा लग रहा था कि मशीन का दबाव पानी के दबाव के आगे कम पड़ गया है पानी के फव्वारे मशीन ऊपर जाने लगी जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि 5 से 6 इंच पानी इस बोर में लग चुका है अब गोखलापुर में पेयजल की समस्या नहीं रहेगी श्री कवडे ने सरपंच एवं जिला पंचायत सदस्य का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम विकास में सभी लोग कंधे से कंधा मिलाकर चले और ग्राम की हर समस्या को इसी प्रकार हल करें इसी को विकास कहते हैं श्री कवडे ने सभी का आभार व्यक्त किया आने वाले दिनों में और ग्राम में अन्य कार्यों को अधिक से अधिक करने कीदोनो नेता से आशा की है
Views Today: 2
Total Views: 182

