Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

विश्व रक्तदाता दिवस : स्वैच्छिक रूप से किया रक्तदान

1 min read

खण्डवा – श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय खंडवा के ब्लड बैंक में विश्व रक्तदाता दिवस के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके अलावा अलग-अलग संस्थानों में भी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल महाविद्यालय एवं 36 एनसीसी बटालियन में भी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 10-10 रक्त दाताओं ने रक्तदान किया गया। इस प्रकार कुल 20 यूनिट रक्तदान किया गया। ब्लड बैंक जिला चिकित्सालय खंडवा की टीम जिसमें डॉ. साकेत मेडिकल ऑफिसर एवं उनकी टीम द्वारा अपनी सेवाएं दी गई।

इस अवसर पर डॉ. अतुल माने ने कहा सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए हर व्यक्ति 3 माह में एक बार रक्तदान कर सकता है। हमें लोगों को इसके लिए जागरूक करना होगा, क्योंकि अस्पताल में आने वाले थैलेसीमिया एवं सिकल सेल एनीमिया के मरीज जिनकों बार-बार रक्त चढ़ाना पड़ता है, इसीलिए रक्तदान करके हम किसी को जीवनदान दे सकते हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी को इस पुनीत कार्य के लिए आगे आने के लिए अपील की।

249 Views

Leave a Reply