Skip to content
Sunday, 25 October 2026
खंडवा

भारत तिब्बत सहयोग मंच मालवा के प्रांत उपाध्यक्ष बने पन्नालाल गुप्ता

1 min read
Text Size:

खंडवा :- तिब्बत की आजादी, कैलाश मानसरोवर की मुक्ति ,भारत की सुरक्षा एवं पर्यावरण की रक्षा एवं अन्य सेवा प्रकल्पो  को लेकर भारत तिब्बत सहयोग मंच की स्थापना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ रज्जू भैया एवं सुदर्शन जी के द्वारा दलाई लामा के आशीर्वाद से 24 वर्ष पूर्व की गई थी। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस इस  मंच का उपदेश भारत तिब्बत की सुरक्षा रक्षा करना है। पूरे देश में मंच का गठन किया गया है ।भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रांत अध्यक्ष यशवर्धनजी ने खंडवा के अधिवक्ता पन्ना लाल गुप्ता को भारत तिब्बत सहयोग मंच का मालवा प्रांत का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

 इस मंच के संरक्षक आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक डॉ इंद्रेश जी है । पन्नालाल गुप्ता की इस नियुक्ति पर संघ के वरिष्ठ जनों के साथ जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल ,सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मंत्री विजय शाह  विधायक देवेंद्र वर्मा, रामदागोरे, नारायण पटेल ,महापौर अमृता यादव, समाजसेवी प्रवक्ता सुनील जैन  के साथ पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply