
अनोखा तीर, आठनेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व करने बैतूल दौरे पर आए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री रामेश्वर तेली शुक्रवार 4 बजे विकासखंड आठनेर के पारसढोह एवं घोगरी जलाशय पहुंचे। जहां उन्होंने पारसढोह जलाशय का निरीक्षण किया एवं प्रोजेक्ट के माध्यम से कार्य सिंचाई पाइपलाईन का अवलोकन किया। वहीं विकास तीर्थ कार्यक्रम में शामिल होने के पूर्व केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री रामेश्वर तेली, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बब्ला शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, पूर्व विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान पारसढोह जलाशय पर आयोजित विकास तीर्थ कार्यक्रम में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी दी।
70 वर्षों में कांग्रेस ने कभी देश का भला नहीं चाहा
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए असम के सांसद केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि आजाद भारत में सबसे लंबे समय तक कांग्रेस ने राज किया और देश को बांटने और बेचने के साथ सिर्फ घोटाले करने का काम किया। परंन्तु जब से देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्हाली तब से आज तक ना कोई घोटाला हुआ ना देश झुका, ना देश बंटा निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए विश्व की पटल पर सुर्खियां बना हमारा भारत आज एक महाशक्ति शाली देश बना। कांग्रेस की सरकार में भारत का प्रधानमंत्री चुप खड़ा सब सुनता था विश्व भारत की संस्कृति वेश भूषा को पिछड़ा देश मानकर हंसी उड़ाया करते थे। ऐ तो आप सभी ने देखा ही है। परन्तु आज हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पूरा विश्व सुनना चाहता है, उनसे मिलने के लिए बेताब रहता है। चीन, पाकिस्तान आज आंख नहीं उठा पाता, ऐसा नेतृत्व कर दिखाया हमारे नरेंद्र मोदी ने। आज उन्हीं का नेतृत्व करने मैं खुद आपके बीच आया और भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए विकास कार्यों का अवलोकन भी किया। आज पारसढोह घोगरी नीरगुड़ मेंढ़ा सहित सैकड़ों ढेंमों का निर्माण आपके जिले में हुआ और हजारों किसानों को सिंचाई और पीने का पानी खेत गांव तक पहुंच रहा है। यह है भाजपा का विकास। किसान भी संपन्न और देश भी खुशहाल।
योजनाओं में विघ्न उत्पन्न करने का काम करेगी कांग्रेस
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जब मैं बैतूल आ रहा था तब कांग्रेस का बैनर लगा और कुछ महिलाएं वहां खड़ी थीं। मैंने मेरे पीए से पूछा ना कांग्रेस सरकार कंेद्र में है ना मध्यप्रदेश में फिर ऐ कैसा केंमप लगा। जानकारी लेने पर पता चला कि मध्यप्रदेश में सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस ने तीन बड़े झूठे वादे लाएं। पहला वादा नारी सम्मान योजना, दूसरा 500 में गैस सिलेंडर, तीसरा किसान कर्ज माफी, जिन्होंने 70 वर्षों में कुछ नहीं किया वह आज कैसे करेंगे। आगे कहा कांग्रेस ने ना किसानों का भला चहा ना महिलाओं का जब से भाजपा की सरकारें राज्य केंद्र में काम कर रही तब जाके इन्हें विकास दिखाई दे रहा है। कांग्रेस केवल झुठे वादे कसमें खाकर घोषणा करतीं है। परन्तु भाजपा सरकार कर के दिखाती है। किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, ई श्रमिक कार्ड योजना, आयुष्मान योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज योजना, लाड़ली बहना योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा, सिंचाई योजना, कन्यादान योजना, देश में सड़कों का जाल, बिजली व्यवस्था, सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट, देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने जो कीर्तिमान इतिहास रचा यह कांग्रेस को हज़म ही नहीं हो रहा है। कांग्रेस चाहती तो भाजपा सरकार द्वारा जो योजनाएं संचालित की है उनमें से एक ही योजना लागू कर देते। परन्तु अल्प बुद्धि की कांग्रेस सरकार ने घोटालों के अलावा कुछ चहा ही नहीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 2024 में रोकने के लिए सभी देश विरोधी ताकतें एक साथ मिलकर मोदी को रोकने की योजना बना रहे हैं। यही वज़ह है कि कांग्रेस को हर राज्य में जनता को लुभाने के लिए झूठे वादे करके केवल सत्ता हासिल करनी है और ऐ ही फार्मूला वे मध्यप्रदेश में अपना रहें हैं। जब शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना, ऋण माफी योजना, लाई तो उसमें विध्न उत्पन्न करने उन्होंने ने बिना दुल्हे की बारात निकालकर नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाने का काम कर रही है। परन्तु जनता का विश्वास भाजपा पर अटल है और रहेगा, देश विरोधी दाकतों को आने वाले विधानसभा और लोकसभा में कड़ा ज़वाब जनता देगी। मैं बैंतूल की धरती से पूरे मध्यप्रदेश की जनता से अपील करता हूं कि देश विरोधी और झूठी कसम खाकर घोषणा करने वाली पार्टियों की लालच में आएं। भाजपा के विकास वाली सरकार में योगदान देकर देश हित में कार्य करें।
ऐथेनाल प्रोजेक्ट से किसानों की आय होगी दोगुनी
बैतूल में सर्वाधिक मक्का, सोयाबीन, गन्ना की उपज को लेकर केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि बैतूल में जल्द ही ऐथेनाल प्रोजेक्ट पर विचार विमर्श किया जाएगा। यहां के किसानों के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था के लिए डेमों का निर्माण किया गया जो कार्य अधूरे हैं उन्हें कुछ वर्ष में पूर्ण किए जाएंगे। ऐसे में यहां के किसानों की आय दोगुनी करने के लिए ऐथेनाल प्रोजेक्ट पर विचार किया जा रहा है। ताकि किसानों कि उपज का तेल निकालकर डीजल-पेट्रोल, गैस सहित कार्यों में उपयोग किया जा सके। जिससे किसानों की उपज के सही दाम मिलने के साथ आए भी दुगनी होगी। कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा जिला कार्यालय मंत्री कृष्णा गायकी ने किया। आभार युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे ने माना। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश फाटे, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष देशमुख, मनोज माथनकर, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा मनोज जगताप, मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने, जनपद पंचायत अध्यक्ष रोशनी इवने सहित सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी।
Views Today: 2
Total Views: 110

