Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

इलाके में सनसनी…  रेत कारोबारी की गोली मारकर हत्या

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के छीपावड़ स्थित मुख्य चौराहें पर शनिवार शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना शाम 7 बजे के आसपास की बताई जा रही है। यहां से युवक को एंबूलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इससे पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया था। इधर, रात साढ़े 8 बजे जिला अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया, वहीं मृतक के शव का पीएम करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस स्टॉप मौजूद रहा। जानकारी के अनुसार रेत का धंधा करने वाला जित्तू पंडित निवासी ग्राम बाबडिया शनिवार शाम को छीपावड़ चौराहें पर स्थित वाशिंग सेंटर पर मौजूद था। इस बीच वहां पहुंचे दो अज्ञात लोगों ने उस पर गोलियां चला दी। इस दौरान एक गोली जित्तू की कनपटी पर जा लगी। जिसके चलते जित्तू कुर्सी पर ही अचेत हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। उधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान इलाके में सनसनी रही। इधर, जिला अस्पताल में भी बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे। मामले में पुलिस सक्रिय हो गई है। हत्या की वजह समेत अन्य बिन्दूओं पर बारिकी से जांच कर रही है।

366 Views
What do you think?

Leave a Reply