Skip to content
Friday, 23 October 2026
खरगोन

ग्राम टोकसर में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन किया आयोजित

2 min read
Text Size:

 

विकास पवार बड़वाह – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर दिखाई दे रहा है तथा देश को सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाने में भाजपा ही समर्थ है। उक्त उद्गार सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने समीपस्थ नर्मदा तटीय ग्राम टोकसर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यक्त किए। इस अवसर पर टिफिन पार्टी का भी आयोजन किया गया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील तथा विधायक सचिन बिरला ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठ कर भोजन भी किया। सांसद ने कहा कि मोदी सरकार के नौ वर्ष सेवा और सुशासन का प्रतीक है। मोदीजी के शासनकाल में विदेशों में भारत का मान सम्मान काफी हद तक बढ़ा है । अब मप्र के विधानसभा चुनाव निकट हैं। भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनहितकारी नीतियों और उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाए। विधायक सचिन बिरला ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत हैं और कार्यकर्ताओं के बूते पर ही पार्टी चुनावों में सफलता हासिल करती है। विधायक ने कहा कि कुछ ताकतें राष्ट्रवादी दल भाजपा का रास्ता रोकना चाहती हैं। लेकिन भाजपा राष्ट्र के नवनिर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ती रहेगी। इस समारोह में भाजपा नेता जितेंद्र सुराणा,राजेश पाल और अन्य भाजपा नेताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता लादूराम साहू,जितेंद्रसिंह चौहान,भगवान पटेल,दिनेश शर्मा,ज्योति येवातीकर,

 

धनलक्ष्मी शर्मा,गंगाभारती शर्मा, प्रभात उपाध्याय , लच्छू पटेल,नरेंद्र गावशिंदे,दिलीप पटेल,ब्रजेश यादव,गजेंद्र उपाध्याय, बलराम पवार,भगवान सौलंकी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

114 Views
What do you think?

Leave a Reply