भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध पर्यावरण मंच के प्रदेश नेतृत्व द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस उपरांत पर्यावरण प्रदूषण को रोकने हेतु प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला कलेक्टर के नाम संबोधित ज्ञापन दिया जाना निर्धारित किया गया था। जिसके तारतम्य में भारतीय मजदूर संघ एवं अन्य अनुषांगिक संगठनों ने मिलकर एक ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मोहिनी शर्मा को सोपा। उक्त ज्ञापन में वर्तमान युग में पर्यावरण को हो रहे विभिन्न प्रकार के प्रदूषणों से मुक्त कराने एवं पर्यावरण का संरक्षण करने हेतु किए जाने वाले प्रयासों पर केंद्रित है।
ज्ञापन में स्थानीय स्तर पर नर्मदा के जल प्रदूषण एवं रेत खनन से हो रहे नुकसान की ओर भी प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराया गया है। उक्त ज्ञापन देने हेतु जिलामंत्री बीएमएस शशांक माने, संभाग प्रभारी श्रीमंती वंदना राजोरिया, उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना राजपूत, प्रदेश मंत्री दशरथ तिवारी, संभागीय अध्यक्षषराजेश चौरे , महामंत्री्श्मूर्तिसिंह राजपूत एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। पर्यावरण मंच संयोजक इंद्रमोहन दुबे ने ज्ञापन सौंपने के पश्चात सबका आभार व्यक्त किया ।

