बांगरदा- कांग्रेस के चुनाव में वादों के साथ सरकार बनने पर निश्चित ही कांग्रेस की मुहिम के तहत सरकार बनने पर नारी सम्मान योजना के तहत समस्त उन महिलाओं को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा जिन्हें मध्यप्रदेश सरकार ने नियम के तहत लाडली बहना योजना के लाभ से वंचित कर दिया है। मध्यप्रदेश में काँग्रेस की सरकार बनने पर 18 वर्ष से 60 वर्ष की प्रत्येक महिलाओं को प्रतिमाह 1500 सो रुपए दिए जाएंगे।
इस मुहिम का असर अब बांगरदा में भी देखा जा रहा है। मूंदी ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष होसिलाल यादव ने बताया कि योजना के तहत बुधवार को मांधाता विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ग्राम बांगरदा, अमोदा, पुनर्वास में युवा नेता उत्तमपाल सिंह के नेतृत्व में कई महिलाओं के नारी सम्मान योजना के फार्म भराये गए। ग्राम पंचायत क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही महिलाओं ने बताया कि भाजपा के राज में महंगाई से परेशान हो गए है। महिलाओं ने आश्वस्त किया कि इस बार कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।
उत्तमपाल सिंह ने कहा कि जिस प्रकार कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनते ही कुछ घंटों में ही घोषणा अनुरूप योजनाओं का लाभ दिया जा रहा उसी प्रकार मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस सरकार आते ही सर्वप्रथम नारी सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को 1500 प्रति माह एवं गैस की टंकी 500 में मिलना शुरू हो जाएगी। जनता की और से मिल रहा सहयोग निश्चित ही इस बार कांग्रेस को विजय बनाने में मददगार साबित होगा। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष होसिलाल, राजसिंह पटेल,शिवराम यादव ,गोपाल पूर्व सरपंच करामत खान,राहुल राठौर,सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

