खण्डवा- आरटीओ विभाग द्वारा खण्डवा-हरसूद मार्ग एवं खालवा, आशापुर, हरसूद पर चेंकिग की गई। जिसमें यात्री वाहन (यात्री बस में एमरजेन्सी विन्डो, ओव्हरलोड, चालक-परिचालक वर्दी व वैध दस्तावेजों) मैजिक, पिकअप, टवेरा, मोटरसायकल अन्य वाहनों की चेंकिग की कार्यवाही की गई। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जगदीश बिल्लौरे ने बताया कि इसके अलावा मलगांव-हरसूद मार्ग पर दो पहिया वाहनों की चेंकिग की गई जिनमें बिना हेलमेट व तीन सवारी के संचालन करने पर उन्हें वहीं से पुन: वापिस लौटाया गया। उन्होंने बताया कि इसी तरह बैतूल-हरसूद-आशापुर मार्ग पर वाहनों की चेंकिग की गई, जिसमें टवेरा, तीन पहिया, दो पहिया वाहनों की सघन चेंकिग की गई एवं दो पहिया वाहनों को वापिस लौटाया गया। इस प्रकार चेंकिग के दौरान 5000 रूपए की चालानी कार्यवाही की गई।
133 Views

