Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल

सौर ऊर्जा खपत पर निर्भरता बढ़ाने के लिये जॉन डियर इण्डिया को मिला अवार्ड

1 min read
Text Size:

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान द्वारा देवास के ट्रेक्टर उत्पादक मेसर्स जॉन डियर इण्डिया प्रायवेट लिमिटेड को अपनी ऊर्जा खपत का 27 प्रतिशत सौर उत्पादन से बढ़ाने के लिये सामान्य उद्योग श्रेणी में एक लाख रूपये का पुरस्कार दिया गया। उद्योग विभिन्न तरीकों से ऊर्जा खपत कम करने के लिये भी उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।

जॉन डियर इण्डिया द्वारा 97 एकड़ भूमि का 27 प्रतिशत ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित किया गया है। यह वर्षाकाल में भवन का जल एकत्रित कर रेन वॉटर हॉर्वेस्टिंग का भी काम कर रहा है। उद्योग ने उच्च तकनीक का ऑर्गेनिक कम्पोस्टर स्थापित किया है और पेंट हाउस में लगातार वोलेटाइल ऑर्गेनिक्स की मॉनीटरिंग की जाती है।

उद्योग द्वारा घरेलू दूषित जल उपचार के लिये 80 के.एल.डी. और उद्योग से निकलने वाले दूषित जल उपचार के लिये 250 के.एल.डी. के उपचार संयंत्र संचालित किये जा रहे हैं। उद्योग द्वारा समान उत्पादन जारी रखते हुए पिछले 8 वर्ष की तुलना में इस वर्ष 7.5 प्रतिशत ऊर्जा और 32.6 प्रतिशत जल खपत में भी कमी दर्ज की गई है। परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 1500 वृक्ष लगाये गये हैं, जो कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद कर रहे हैं।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply