Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

बद्रीधाम नगर में रहवासियों की सहमति के बिना लगाया जा रहा टावर, जनसुनवाई में दिया आवेदन

2 min read
Text Size:

देवास :- वार्ड क्रमांक 19 की कालोनी में लगाए जा रहे टावर के विरोध में बद्रीधाम नगर के निवासी  जनसुनवाई में पहुंचे और एसडीएम को आवेदन सौंपा। रहवासियों ने बताया कि बद्रीधाम नगर के मकान नं. 88 पर मकान मालिक सत्यनारायण कुमावत की छत पर मोबाईल टावर का निर्माण बिना कालोनीवासियों की सहमति से हो रहा है। जिसका हम सभी रहवासी विरोध करते हे। टावर के कारण होने वाले घातक हानिकारक रेडीयेशन से बच्चों व कालोनीवासियों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। मोबाइल टावर लगने से राजकीय बच्चों के साथ छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पडऩे की संभावना है।

जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। टावर नही लगाए जाने को लेकर आपत्ति पत्र नगर निगम एवं औद्योगिक थाना क्षेत्र में भी दे रखा है। उसके बावजूद भी टावर का निर्माण कार्य जारी है। एसडीएम ने रहवासियों की मांग पर संबंधित अधिकारी से चर्चा कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान गोपाल खत्री पार्षद प्रतिनिधी, आर. डी. सिंह (समाज सेवी,देवास), गायलाल यादव, रवीन्द्र यादव, संजय यादव, संजय भास्कर, यशवंत यादव, बाबु गुप्ता, गुडू यादव, ब्रजमोहन यादव, इजी. चितरंजन कुमार यादव, ज्योति यादव, दिवाकर यादव, पल्लवी यादव, संगीता भास्कर, विनिता सोनी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply