देवास :- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय कृष्णाजीराव पवार महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति द्वारा पौधारोपण किया गया। समिति ने महाविद्यालय परिसर में औषधी एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर जनभागीदारी समिति अध्यक्ष मनीष पारीक, सांसद प्रतिनिधि नयन कानूगो, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. रतन सिंह अनारे, डॉ. आरके मराठा, डॉ. सीमा सोनी, डॉ. लता धूपकरिया, डॉ. श्याम सुंदर चौधरी, डॉ. कमल डेलमिया, अरूण कुशवंशी, प्रो. खुशबू बैग, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश कोटिया, इको क्लब प्रभारी प्रो. जितेन्द्र सिंह राजपूत सहित महाविद्यालय विद्यार्थी उपस्थित थे।
131 Views

