बाबा उदासी का जन्मोत्सव आज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- सिंधी समाजजनों व्दारा सिंधी कॉलोनी स्थित प्रसिद्ध आस्था केंद्र बालकधाम प्रमुख स्वामी माधवदास उदासी का 55 वां जन्मोत्सव  को मनाया जाएगा। बालक धाम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर शाम 6 बजे समाज की माता बहनों द्वारा सुखमणि साहब का सामूहिक पाठ आयोजित होगा। वहीं 6.30 बजे से  झूलेलाल समर्थ पैनल एवं  पिपलेश्वर झूलेलाल भजन मंडली के सदस्यों द्वारा गीतों-भजनों के संगीतमय आयोजन तत्पश्चात पाठ साहिब जी पर भोग होगा। रात्रि 8 बजे शिष्यों द्वारा समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में एक विशाल केक काटा जा कर बाबाजी का जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धा एवं भक्ति से मनाया जाएगा। आनंद साहब, आरती एवं अरदास के पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया।

191 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!