आठनेर मुकेश सोनी- विकासखंड की ग्राम पंचायत उमरी के ग्राम लाल खेड़ी में रात 9:00 बजे के लगभग खेत में बना किसान का मकान 4 मवेशियों की आग की चपेट में आने से मौत की खबर जैसी ही आम जनों में पहुंची सभी आमजनलाल खेड़ी की ओर पहुंचने लगे बताया जाता है कि लाल खेड़ी में शॉर्ट सर्किट से किसान किशोरी मालवीय के खेत में बने मकान में आग लग गई घटना में पूरा मकान जलकर खाक हो गया मकान में बंधे 4 मवेशी भी जिंदा जल गए ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया पर जब तक सब कुछ जलकर खाक हो गया था बताया गया है कि किसान किशोरी मालवीय बाकुड निवासी है उनका पूरा परिवार बाकुड में रहता है अचानक आगजनी की घटना से सबके दिल दहल गए हैं खास बात यह है कि यहां तक आने जाने के लिए रास्ता ही नहीं है ऐसे में दमकल भी मौके पर तुरंत नहीं पहुंच सकी आग की सूचना मिलने के बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारी कोई भी मौके पर नहीं पहुंच पाए हैं इस संबंध में बाकुड के विधायक प्रतिनिधि विद्यानंद वागदरे ने बताया कि इस खेत में आने जाने के लिए रास्ता नहीं है इस रास्ते के लिए कई बार किसानों ने चक्का जाम आवेदन दे चुके आज उसका अंजाम भुगतना पढ़ रहा है किसानों को सांसद से लगाकर सभी को आवेदन दे चुके हैं परंतु किसानों की एवं इस रोड की मांग को लेकर कई बार कमिश्नर कलेक्टर विधायक सांसद सभी को आवेदन दिए परंतु कोई भी इस ओर ध्यान देकर किसानों की समस्या को कोई हल नहीं कर रहा है श्री वागदरे ने बताया कि जब यह घटना घटित हुई है दिल को दहला देने वाली है जिसमें 4 मवेशी जो जिंदा जले उनको समय रहते अगर रोड होता तो ग्रामवासी एवं सभी लोग बचाने का प्रयास कर ले आते परंतु इस खेत में जाने के लिए रोड नहीं होने के कारण आज यह घटना घटित हो गई और कोई भी कुछ नहीं कर पाया है श्री वागदरे ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित किसान को उसका उचित मुआवजा एवं यह रोड का निर्माण का कार्य तुरंत करा कर भविष्य में ऐसी घटना ना हो इसलिए इस रोड का निर्माण तुरंत कराया जाए एवं पीड़ित किसान को उसका उचित मुआवजा तत्काल मिले ऐसी व्यवस्था करने हेतु श्री वागदरे ने प्रशासन से मांग की है
Views Today: 2
Total Views: 146

