Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल

सतगुरू कबीर साहिब ने समाज को नई दिशा दिखाई : मुख्यमंत्री श्री चौहान

1 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री, भेरूंदा में कबीर साहिब प्रकटोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सतगुरू कबीर साहिब ने समाज को नई दिशा दिखाई। वे अपने दोहे और साखियों के माध्यम से कम शब्दों में गूढ़ संदेश देते थे। छोटी-छोटी इन साखियों से उन्होंने समाज की कुरीतियों को दूर करने का अभियान चलाया। उनके बताए मार्ग पर चल कर हम अपने देश और समाज का कल्याण कर सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान भेरूंदा जिला सीहोर में हुए कबीर साहिब प्रकटोत्सव में निवास कार्यालय से वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के सुपुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान भेरूंदा में हुए कार्यक्रम में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रकटोत्सव दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ दी। भेरूंदा में हुए कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल इंजीनियर, वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष गुरू प्रसाद शर्मा, रघुनाथ सिंह भाटी, जनजातीय वित्त निगम की अध्यक्ष श्रीमती निर्मिला बारेला, जन-प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

75 Views
What do you think?

Leave a Reply