खंडवा- भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार में बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ प्रत्येक वर्ग को दिलवाया जा रहा है। झूठे वादे हम नहीं करते, जो कहते हैं वह जमीनी स्तर पर दिखता है। यह बात घंटा घर पर आयोजित लाडली बहना के स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा ने कही। कार्यक्रम को महापौर अमृता अमर यादव ने कहा बेटी और महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री और हमारी सरकार ने जन्म से लेकर शादी तक की चिंता कर जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई है। इन सभी योजनाओं का लाभ आपको प्राप्त हो रहा है। आपसे अनुरोध है कि हर समय आपका साथ भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ रहे ताकि आने वाले समय में भी आपको योजनाओं का लाभ मिलता रहे।

समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना अंतर्गत प्रमाण पत्र सभी पात्र महिलाओं को वितरित किए जा रहे हैं। 10 जून को प्रत्येक महिला के खाते में ऑनलाइन 1 हजार रूपए जमा होंगे। खंडवा नगर में 25393 लाडली बहनों को उसका लाभ प्राप्त होगा। पूरे जिले के साथ ही नगर के वार्डों में विधायक देवेंद्र वर्मा एवं महापौर अमृता यादव के साथ क्षेत्र के पार्षद स्वीकृति प्रमाण पत्र महिलाओं का सम्मान कर प्रदान कर रहे हैं। घंटाघर उद्यान में वार्ड पार्षद सोमनाथ काले की उपस्थिति में महापौर और विधायक ने सैकड़ों महिलाओं को प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र वर्मा, महापौर अमृता अमर यादव, पार्षद सोमनाथ काले, सुनील जैन सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
106 Views

