शाजापुर की चीलर नदी की सफाई का जन-भागीदारी से चला महाअभियान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

शाजापुर नगर में बहने वाली चीलर नदी को जलकुम्भी, कचरे एवं गाद से मुक्त करने के लिये जन-भागीदारी से महाअभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 23 जेसीबी, 39 डम्पर, 10 पोकलेन, 72 ट्रेक्टर-ट्रॉलियों से चीलर नदी की सफाई हुई। सफाई अभियान में ट्रेक्टर-ट्रॉलियों द्वारा 480 ट्रिप तथा डम्परों द्वारा 332 राउंड लगा कर गाद एवं जलकुंभी निकाली गई।

अभियान का शुभारंभ  सुबह स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  इन्दर सिंह परमार ने पोकलेन मशीन की पूजा कर किया। उन्होंने स्वयं जन-प्रतिनिधियों के साथ मिल कर श्रमदान भी किया। दिन भर चले अभियान के दौरान कलेक्टर  किशोर कन्याल भी मौजूद रहे और सफाई अभियान के लिए बनाए गये 10 दलों को मोटिवेट करते रहें। अभियान के दौरान अनेक जन-प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति एवं श्रमदान कर हौंसला बढ़ाया। अभियान में नगरवासियों ने भी भरपूर सहयोग मिला।

इसमें पोकलेन, जेसीबी, डम्पर, ट्रेक्टर टॉली, भोजन आदि की जन-सहयोग से व्यवस्था हुई। नगर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अग्रणी भूमिका निभाई। सामाजिक कार्यकर्ता  रामवीर सिंह सिकरवार ने भोजन व्यवस्था एवं एक पोकलेन मशीन मय डीजल के प्रदान करने की जिम्मेदारी ली थी। सफाई अभियान में ग्रामीणजन एवं शाजापुर के निवासियों द्वारा लगभग 200 से अधिक ट्रेक्टर प्रदान किये गये थे। सफाई अभियान से प्रभावित होकर नगर के व्यवसायी  विनीत दीक्षित ने महूपुरा रपट पर फाउंटेन लगाने के लिए 51 हजार रूपये देने की सहमति दी।

303 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!