भारतवर्ष को पुन: विश्व गुरु बनाने मे युवाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास :- भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र एवं प्रदेश की सरकारे दृढ़ संकल्प के साथ भारतवर्ष को परम वैभव पर पहुंचाने हेतु संकल्पित है, इसमें  महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा सकता है तो वह युवा है, नरेन्द्र मोदी जी द्वारा विगत दशक मे लिए गए एतिहासिक निर्णय से भारतीय जनमानस गौरान्वित है कि उनका नेतृत्व सशक्त है। उक्त विचार भारतीय जनता जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जीतू जिराती  ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला देवास की विस्तारित जिला कार्य समिति के दौरान शहीद राजा भाऊ महाकाल सभागृह में व्यक्त किए।

मीडिया प्रभारी सतीश चौहान ने बताया कि जिलाध्यक्ष राम सोनी के नेतृव मे भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला देवास की विस्तारित जिला कार्य समिति आकांक्षी विधानसभा सोनकच्छ में आयोजित की गई । कार्यसमिति की शुरुआत में भाजपा पितृ पुरूष एवं विवेकानंद जी के चित्र माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष राम सोनी ने दिया एवं अतिथियों का स्वागत जिला महामंत्री महेंद्र पंवार, प्रीतमसिंह सोलंकी, जिला मंत्री कुणाल सिंह सेंगर ने किया।

 विस्तारित जिला कार्यसमीति में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, देवास महराज विक्रमसिंह पंवार, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, बागली विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे, देवास महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, भाजयुमो प्रदेश मंत्री दीपक बैरागी, भाजयुमो जिला प्रभारी प्रखर दवे, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री महेश पाटीदार, भाजपा जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, पोपेंद्रसिंह बग्गा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष निरंजनसिंह सेंगर,जितेंद्र सिंह सेंधव, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेंद्रसिंह सेंधव, राजेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष अजयसिंह बघेल, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजतपाल सिंह राजपुत सहित अन्य वरिष्ठजन सहित भाजयुमो जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, जिला कार्यसमीति सदस्य सहित भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष संदीप गुर्जर ने किया एवं आभार जिला मंत्री राजकुमार पाटीदार ने माना।

Views Today: 2

Total Views: 158

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!