Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

कौशल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बच्चो ने बढ़चढ़ कर लिया भाग, जनभागीदारी कार्यक्रम अंतर्गत हुआ आयोजन

2 min read
Text Size:

देवास- जन शिक्षण संस्थान देवास द्वारा जी 20 के तहत आयोजित जनभागीदारी पखवाड़ा कार्यक्रम में प्रशिक्षण केंद्र आलमनगर में कौशल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कौशल प्रतियोगिता में संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साह पूर्वक भागीदारी की। श्रीमती पूर्णिमा बाउस्कर ने विभिन्न कौशल विषय प्रशिक्षण का महत्व, रोजगार स्वरोजगार के अवसर, जी20 से संबंधित प्रश्नोत्तरी की। जिसका प्रतिभागियों ने अपनी योग्यता अनुसार उत्तर दिए। कार्यक्रम में विशेष रुप से पार्षद गोपाल खत्री ने कौशल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम की सराहना की।

श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा। जन शिक्षण संस्थान देवास के निदेशक डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक भारतीय के लिए यहां गर्व की बात है कि इस वर्ष  जी-20 की अध्यक्षता का अवसर भारत को मिला है। इस बार का विषय है वासुदेव कुटुंबकम एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य का आदर्श वाक्य है। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनभागीदारी कार्यक्रम के तहत संपूर्ण देश में व्यापक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी के तहत जन शिक्षण संस्थान द्वारा भी विभिन्न आयोजन प्रशिक्षण संस्थान में हो रहे है। कार्यक्रम का संयोजन खुशबू खेमा ने किया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रजनी गायकवाड, संगीता खत्री एवं मीरा गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित थी।

325 Views
What do you think?

Leave a Reply