देवास- इस गर्मी में अलग ही मौसम देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर नौतपा सभी को गर्मी में तपा रहा है। वहीं हवा, आंधी और बारिश भी इस भयानक गर्मी के मौसम में देखने को मिली। कुछ दिनों के गैप के बाद देवास में फिर बादल बरस पड़े। शहर के कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिरे। शाम करीब चार बजे बारिश शुरू हुई, जो डेढ़ घंटे तक चलती रही। हवा-आंधी के साथ बारिश शुरू हुई, इसके बाद पूरे शहर में बादल छाए और बरसे। गरज-चमक के साथ हुई बारिश से हल्की राहत मिली है।

इससे पहले दोपहर में तेज धूप रही। शाम 4 बजे से तेज हवा, आंधी के साथ बारीश हुई। हवा आंधी के कारण भोपाल रोड लगे 8 से 10 पोल धाराशायी हो गए। शहर में कई जगहों पर चद्दर के शेड उडक़र सडक़ पर आ गए, हालांकी कोई जनहानि इससे नही हुई। बिजली, हवा और तेज आंधी से कई इलाकों में पेड़ भी गिर गए। हवा, बारिश के कारण शहरभर में करीबन 2 घंटे तक बिजली गुल रही।
मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि साउथ वेस्ट राजस्थान के ऊपर वेब साइक्लॉनिक सिस्टम बना हुआ है। साउथ छत्तीसगढ़ के ऊपर भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन है।
मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि साउथ वेस्ट राजस्थान के ऊपर वेब साइक्लॉनिक सिस्टम बना हुआ है। साउथ छत्तीसगढ़ के ऊपर भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन है।

इन सिस्टमों के कारण इंदौर, भोपाल, देवास, रायसेन, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, बुरहानपुर, खरगोन में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। शाम को मौसम का मिजाज बड़ा अजीबोगरीब था। कुछ क्षेत्रों में बादल छाने के साथ बारिश हुई तो कुछ जगह पर तेज धूप खिली। इसके साथ ही फिर बारिश शुरू हो गई। इस दौरान बारिश भी थी और धूप भी रही। मौसम का यह रुख देख लोग चकित थे। राह चलते लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि बारिश से बचने के लिए कहीं रुके या जाए। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 11 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अनुमान जताया गया है।
293 Views

