Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देश पर जारी है भू-माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही

1 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर रतलाम जिले में भू-माफिया के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। शहर की सूरज मल जैन कॉलोनी के समीप 34 पीड़ितों को उनके भू-खंडों पर कब्जा दिलाया गया, जो लंबे समय से अपने भू-खंड पर कब्जा न मिलने से परेशान थे।

कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अमले द्वारा विस्तृत छानबीन कर उनके वास्तविक खरीदारों को भू-खंडों पर कब्जा दिलाया गया। अपने भू-खंड पाकर प्रसन्न नागरिकों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को धन्यवाद दिया, जिनके सुशासन एवं निर्देश पर पीड़ितों को न्याय मिला और वे अपने भू-खंड पर पुन: काबिज हो सके। बताया गया कि वर्ष 1994 से लेकर उसके बाद तक की अवधि में एहसान मुकाती द्वारा विभिन्न खरीदारों को भू-खंड तो बेचे गए, परंतु भू-खंड का कब्जा नहीं दिया गया था।

शिवराज मामाजी के नाम पर रखेंगे कॉलोनी का नाम

भू-खंड का कब्जा मिलने पर लाभार्थी  आशीष पाटीदार ने कहा कि मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान द्वारा माफियाओं के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई का ही परिणाम है कि हम लोगों को अपने प्लाट पर कब्जा मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नाम पर अपनी कॉलोनी का नाम रखेंगे।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply