Skip to content
Sunday, 25 October 2026
भोपाल

स्वस्थ जीवन-शैली के लिये आयुष को अपनाने की समझाइश

2 min read
Text Size:

भोपाल :- जिले के फंदा ब्लाक के आयुष ग्राम सिकंदराबाद में आयोजित स्वास्थ्य मेले में ग्रामीणों को प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति को अपनाने की समझाइश दी गई। ग्रामीणों को बताया गया कि योग को अपनाकर हम स्वस्थ जीवन-शैली के साथ जीवन-यापन कर सकते हैं। मेले का आयोजन भोपाल के हकीम सैयद जियाउल हसन शासकीय यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय द्वारा किया गया।

स्वास्थ्य मेले में ग्रामीणों को वैद्य आपके द्वार (आयुष क्योर एप), योग से निरोग और देवारण्य योजना की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। ग्रामीणों को सलाह दी गई कि वे औषधीय पौधों की खेती की ओर प्रोत्साहित हों। आज के दौर में औषधीय पौधों की खेती नगद फसल के रूप में जानी जाती है और वैश्विक रूप में इनकी अच्छी मांग है। ग्रामीणों को अश्वगंधा, लेमनग्रास, तुलसी, आँवले समेत अन्य औषधीय पौधों की जानकारी भी दी गई।

आयुष स्वास्थ्य मेले में करीब 250 से अधिक ग्रामीणों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और औषधि का वितरण किया गया। साथ ही 76 ग्रामीणों की नि:शुल्क डायबिटीज की जाँच की गई। स्वास्थ्य मेले में ग्रामीणों को पोषण आहार प्रदर्शनी के माध्यम से श्री अन्न (मोटा अनाज) जौ, बाजरा, मक्का एवं रागी के पौष्टिक गुणों के बारे में बताया गया। ग्रामीणों को औषधीय पौधों का नि:शुल्क वितरण भी किया गया। मेले में 21 जून- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामुहिक योगाभ्यास के लिये करीब 175 ग्रामीणों का पंजीयन भी किया गया।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply