Skip to content
Thursday, 5 November 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पर्यावरण मित्रों ने लगाए पौधे

1 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स क्षेत्र उद्यान में कदंब, बरगद और खिरनी के पौधे लगाए। पर्यावरण जागरूकता के लिए कार्य कर रही कटनी की झूलेलाल सेवा समिति के  संजय खूबचंदानी और सदस्यों ने पौध-रोपण किया। समिति, द्वारा 5 से 12 जून तक पर्यावरण सप्ताह मनाया जा रहा है। इसमें पॉलिथीन के उपयोग को कम करने के लिए लोगों को प्रेरित कर कपड़े के थैले वितरित किये जायेंगे। अभियान की शुरूआत के प्रतीक स्वरूप समिति सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पौध-रोपण किया। समिति सदस्य  मोहित और साहिल भी साथ थे ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पौध-रोपण के लिए माखन नगर से आए पर्यावरण मित्र सर्वश्री देवेंद्र सिंह राजपूत, संदेश सिंह राजपूत, लोकेश यादव, मयंक साहू, सुश्री पलक मीणा, अर्पिता यादव, निशि दुबे और महक वर्मा ने भी पौधे रोपे।

196 Views
What do you think?

Leave a Reply