देवास :- शहर के विभिन्न वार्डों में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। लगभग 298.02 लाख की लागत से नाला निर्माण, सीसी रोड सहित संजीवनी क्लीनिक के भवन का निर्माण होगा। ये भूमिपूजन वार्ड क्रमांक 1, 17 एवं 23 में कि गए हैं। इनका भूमिपूजन विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन आदि की उपस्थिति में किया।
वार्ड क्रमांक एक में स्थित ब्राह्मणखेड़ा मेन रोड पर सीसी रोड का निर्माण 15.19 लाख की लागत से किया जाएगा। ब्राह्मणखेड़ा में कालका माता मंदिर के सामने सीसी रोड निर्माण कार्य 13.50 लाख की लागत से किया जाएगा। वार्ड एक में ही बिलावली शिव मंदिर के पास आरसीसी नाला निर्माण कार्य 224.33 लाख की लागत से होगा। इसी प्रकार जैतपुरा शासकीय स्कूल से हनुमान मंदिर तक सीसी रोड निर्माण कार्य 10 लाख की लागत से होगा।
वार्ड 23 में लक्ष्मण नगर में बगीचा एवं सीसी रोड निर्माण कार्य 10 लाख की लागत से होगा। वार्ड 17 में संजयनगर दूधठिया क्षेत्र में मुख्यमंत्री संजीवीनी क्लीनिक भवन निर्माण का 25 लाख की लागत से होगा। इन सभी स्थानों पर भूमिपूजन कर रहवासियों को 298.02 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी गई। विकास कार्यों की सौगात मिलने पर वार्डवासियों में उत्साह देखा गया। विधायक का रहवासियों ने स्वागत भी किया।
इस अवसर पर विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी 45 वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवा रहे हैं। कायाकल्प के तहत जो राशि प्राप्त हुई है। उसके तहत सडक़ों की रिपेयरिंग का काम हो रहा है। डामरीकृत सडक़ें और सीमेंट की सडक़े भी बन रही है। पहले चरण में 10 करोड़ की राशि में हमने 40 सडक़ें चिन्हित की थी। हमें 15 करोड़ और मिले हैं, जिसमें 65 सडक़ें चिन्हित की है। इस प्रकार 105 सडक़ें कायाकल्प के तहत बनने जा रही है।
Views Today: 2
Total Views: 122

